NationalPolitics

BJP-‘यंग जींस’ और ‘सुरक्षा पे चर्चा’ अभियान की शुरूआत एक फरवरी से

देश में पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक फरवरी से ‘यंग जींस’ और ‘सुरक्षा पे चर्चा’ नाम के दो विशेष प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही है।भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने गुरुवार को एक न्यूज ऐजेंसी से विशेष बातचीत में इन दोनों अभियानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ‘यंग जींस’ नाम से एक अनूठा प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें चुनावी राज्यों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “भाजपा के खिलाफ हमेशा दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेताओं ने दुष्प्रचार किया कि हमारी पार्टी महिलाओं के जींस पहनने के खिलाफ है और जींस पहनने वाली युवतियां हमें वोट नहीं देती। सच्चाई तो यह है कि प्रगतिशील और आधुनिक विचारों के साथ महान भारतीय संस्कृति को भाजपा की विचारधारा ने हमेशा आत्मसात किया है।”श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि ‘यंग जींस’ कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकता युवा महिला मतदाताओं के बीच जाकर उनसे विचार विमर्श करेंगी और उनकी भावनाओं और जरूरतों को आपसी संवाद के ज़रिए साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की बराबरी, उनकी व्यक्तिगत पसंद और आज़ादी की पक्षधर रही है यही वजह है कि भाजपा को महिला मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलता है।

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है। ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम की ही तर्ज पर ‘सुरक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सहित सभी चुनावी राज्यों में आम महिलाओं के बीच पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करेंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है। ‘सुरक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश सहित सभी चुनावी राज्यों में आम महिलाओं के बीच पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करेंगी।उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षा पे चर्चा’ अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की ज़रूरतों और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयत्न किया जाएगा। साथ ही भाजपा नेतृत्व की सरकारों की ओर से महिला हितों के लिए उठाए गए कदमों और योजनाओं को इन चर्चाओं के माध्यम से साझा किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कांग्रेस के ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ के नारे को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महिला हितैषी होने का ढोंग रचती हैं। उन्होंने कहा “श्रीमती गांधी ने केवल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी कांग्रेस उम्मीदवार उतारने का एलान किया लेकिन उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह दर्शाता है कि वह महिलाओं के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करती हैं और उनके पक्ष में होने का महज़ दिखावा करती हैं।”उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार की घटनाओं का भी राजनीतिकरण करके श्रीमती गांधी सिर्फ राजनीतिक पर्यटन पर निकल, फ़ोटो खिंचवाकर उनसे सहानुभूति का दिखावा करती हैं। जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में महिला अत्याचार के मामलों में चुप्पी साध लेती है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार में बहू बेटियां हमेशा असुरक्षित रहीं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व योजनाएं शुरू की ।श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसने सबसे पहले संगठन के पदों पर 33 फीसदी महिलाओं की नियुक्ति का सिद्धांत अपनाया।न्यूज़ सोर्स वार्ता

Related Articles

Back to top button