Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबा भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि

देवरिया । भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की आज 65वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया । तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि बाबा साहब भारती बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक के रूप में जाने जाते थे।बाबासाहेब आंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था, साथ ही अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की भी शुरुआत की थी। श्रमिकों से लेकर किसान और महिलाओं के अधिकार के वो लड़े भी थे और उनका जमकर समर्थन भी किया था।आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने, गरीबों, दलितों और पछिड़े वर्गों के लिए अर्पित किया था।बाबा साहब के सपने को आज प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बाबा साहब के सपने को मूर्तरूप देने के लिये रात-दिन परिश्रम कर रहे है।

जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर को ज्यादातर भारत के संविधान के लिए मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके अद्वितीय योगदान के लिए याद किया जाता है, परन्तु उनके एक पहलू का जिक्र बहुत ही कम होता है कि वह एक अर्थशास्त्री भी थे।डॉ. अम्बेडकर अर्थशास्त्र के विषय में औपचारिक उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले शुरुआती भारतीयों में से एक थे।
जिलामहामंत्री रविन्द्र कौशल किशोर ने कहा कि संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया।बाबा भीमराव आंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा।उन्होंने तभी ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।उनका मानना था कि हम जो स्वतंत्रता मिली हैं उसके लिए क्या कर रहे हैं? यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली हैं।जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।“स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है। इस दौरान अरविन्द पाण्डेय, अम्बिकेश पाण्डेय,पवन मिश्रा,राजन सोनकर तेजबहादुर पाल,राहुल शास्त्री,शिवेश पाण्डेय,शिवेश विपिन तिवारी,शुभम मणि, राजन मल्ल,नसीम मंसूरी,डाक्टर रामप्यारे प्रसाद,पवन चौहान,अमित मौर्या,नीरज सैनी,सन्नी शाही आदि रहे।

Related Articles

Back to top button