Breaking News

भाजपा मण्डल दुद्धी की कार्यसमिति की बैठक हुई संम्पन

दुद्धी, सोनभद्र : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मण्डल दुद्धी की कार्यसमिति की बैठक डीसीएफ में बैठक संम्पन हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से लग जायें। उन्होंने प्रदेश सरकार की कई योजनाओं सहित संगठन द्वारा जारी आगामी कार्यक्रमो के बारे में भी सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर राय,सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी,सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी,बिपिन बिहारी एड०,जिलामंत्री दिलीप पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी-योगी जी के डबल इंजन वाले सरकार को पुनः बनाने के लिये आप सभी कार्यकर्ता बन्धु अपना कमर कस लें। साथ ही साथ आप सभी कार्यकर्ता बन्धु सरकार की योजनाओं को अपने गांव- शहर के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें, ताकि सभी उस योजनाओं का लाभ ले सकें। इसके साथ ही लोगों तक भाजपा सरकार में हर घर नल योजना,गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, शौभाग्य योजना सहित राममंदिर निर्माण, धारा 370 सहित तमाम ऐसे कार्य हुए हैं। जो केवल भाजपा सरकार में ही संभव थे हम सभी कार्यकर्ताओं को इन सब कामों को जन जन तक पहुचाना है ताकि इसका लाभ भी सब को मिल सके ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू व संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह, ने किया बैठक में मुख्यरूप से मण्डल प्रभारी सोनबच्चा अग्रहरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, लैम्पस अध्यक्ष अजनी जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद, राहुल अग्रहरी, धनन्जय रावत, दीपक गुप्ता, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी, मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, मण्डल मंत्री सुमित्रा पंनिका, संजू तिवारी, प्रमिला गोंड़, अंशुमान रॉय, गोरखनाथ अग्रहरी, आईटी सह संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप, भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी रवि सिंह, युवा कार्यकर्ता कुमार कुंदन, सेक्टर संयोजक मनोज पटेल, राजीव कुमार, रूपेश जौहरी, राजमणि यादव, वीरेंद्र कुमार, रमाशंकर गुप्ता, रूपनारायण, शिवप्रसाद कुशवाहा, योगेंद्र अकेला, अखिलेश कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button