
2022 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार – प्रभुनाथ चौहान
भलुअनी, देवरिया । स्थानीय ब्लाक परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला सम्मेलन मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभुनाथ चौहान उपाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग आयोग उप्र. सरकार) व विशिष्ट अतिथि रवि पाल (जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवरिया), प्रहलाद गुप्ता महामंत्री (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा देवरिया), अमित जायसवाल जिला महामंत्री (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा देवरिया) रहे । कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गायक सुनील सनेही द्वारा स्वागत गीत व भाजपा पार्टी के विकास कार्यों को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर जनता को बताया गया ।

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को कर रही है। उन्होंने कहाँ कि धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, राम मंदिर निर्माण, घर घर शौचालय, किसान सम्मान निधि, देश में हर जगह बन रही सड़कें, अयोध्या, बनारस व गोरखपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोंगों को सम्मान देने का कार्य सिर्फ भाजपा करती है अन्य कोई पार्टी नही करती है । इस दौरान मुख्य अतिथि को जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके व माला पहनाकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अष्टभुजा श्रीवास्तव, प्रह्लाद गुप्ता, रविपाल, संजय सिंह सहित अन्य लोंगों ने सम्बोधित किया ।
कार्यक्रम का संचालन अमित जायसवाल जिला महामंत्री (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने किया । कार्यक्रम के आयोजक पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रम में आये सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही, नरेंद्र मिश्रा, अंगद तिवारी, पवन गुप्ता (ब्लाक प्रमुख देवरिया), प्रणव दूबे, अभिषेक गुप्ता, शौर्य सिंह, सन्तोष मद्धेशिया, दरोगा चौहान, ऋषिकेश यादव, किशन विश्वकर्मा, प्रमोद मौर्या, आकाश मद्धेशिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।



