
भाजपा सरकार ने लोककल्याण हेतु अनेको कार्य किया है- डाँ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी
देवरिया। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार ने आम जनता के सरोकारों से जुड़े तमाम मुद्दों को आसानी से सुलझाते हुए सुशासन की स्थापना की है।भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में विकास की गाड़ी जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उससे लगता है कि विकास के मामले में प्रदेश जल्द ही देश का सबसे विकसित राज्य हो जायेगा। उक्त बातें सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जन संवाद यात्रा के दौरान पैकौली,मझगांवा, कतरारी,फुलवरिया,हनुमान मंदिर चौराहा पर जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद हमने देवरिया विधानसभा में बहुत काम का प्रयास किया है,जिसे आगे भी जारी रखूंगा।
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद देवरिया विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया गया।बिजली के जर्जर तार और खम्भो को बदलकर निर्बाध बिजली आपूर्ति देवरिया विधानसभा में सुनिश्चित किया गया है।केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देवरिया विधानसभा के लोगो को मिल रहा है।भ्रष्टाचार और अपराध पर भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति से आज अपराधी जेल में है,भ्रष्टाचार में काफी हद तक कमी आयी है। इस दौरान मुन्ना राय, प्रमोद शाही,भूपेंद्र सिंह,अरुण सिंह,अरविन्द चौहान,संजय पाण्डेय,डा. अजय पाण्डेय,विजय पटेल,अंकुर राय, अजय सिंह,डॉ. अभय द्विवेदी,विपिन यादव,अनिल गुप्ता,दिनेश गुप्ता,जयनाथ सिंह,नीलरतन जायसवाल,फूल सिंह,देवेंद्र राय, राजू शाही,सुंदर मणि, अरुण मणि,राजन सोनकर,नीलू मणि,रामकुमार यादव आदि रहे।



