
भाजपा ने मनाया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को जयंती
पीपीगंज, गोरखपुर।आज नगर पंचायत पीपीगंज में ताज हॉस्पिटल के तिराहे पर स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी पीपीगंज के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके मनाया गया और बाबा साहब के द्वारा भारत वर्ष के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी बाबा साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनके जयंती पर याद किया।
आज के कार्यक्रम में कैंपियरगंज विधान सभा के प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी,संयोजक शेषमणि त्रिपाठी,पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव,लक्ष्मण विश्वकर्मा चैयरमैन,मण्डल अध्यक्ष राकेश चौधरी,केंदीय चुनाव संचालन समिति के गणेश कुमार मद्धेशिया,कमलेश वर्मा, जगदम्बा अग्रहरि वरिष्ठ भाजपा नेता,राजेंद्र मद्धेशिया,कमलेश वर्मा निर्वतमान सभासद,मनोज अग्रहरि, लालजी विश्वकर्मा,शशि भूषण पासवान, बिंद्रासन चौधरी,अनिल अग्रहरि,प्रदीप छापड़िया,महेंद्र वर्मा,दिलीप कनौजिया,चंद्र प्रकाश दुबे मंडल अध्यक्ष जंगल कौड़ियां सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।