Varanasi

वाराणसी: 22 जुलाई को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

वाराणसी के गुलाब बाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण और डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान को संगठन की प्राथमिकता बताया।

वाराणसी : गुलाब बाग, वाराणसी स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर आयोजित जिला व महानगर की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आगे की रूपरेखा तय की और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य अतिथि क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि 2027 के चुनाव की दृष्टि से संगठन की प्राथमिक एवं महत्वपुर्ण इकाई को और अधिक सक्रिय करने की दृष्टि से आगामी 22 जुलाई को काशी क्षेत्र की सभी 71 विधान सभाओ में विधान सभा स्तर पर बुथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। कहा कि कार्यकर्ताओं का यही सामूहिक प्रयास हमारी असली ताकत है। कहा कि ऐसे बूथ जो सी श्रेणी के है उन्हें बी श्रेणी का, एवं जो बूथ बी श्रेणी के है उन्हें ए श्रेणी का बनाना हमारा पहला लक्ष्य है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। इस लिए हम सबकी पहली प्राथमिकता है कि बूथ को मजबुर करें।

क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का डिजिटल बूथ प्रशिक्षण अभियान संगठन को तकनीक के साथ जोड़ने का एक ऐतिहासिक अभियान है। काशी क्षेत्र में इस अभियान को व्यापक गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़कर डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाए। डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह अभियान भविष्य के सशक्त, सक्षम और तकनीक-संपन्न संगठन की आधारशिला बनेगा।

बैठक का संचालन जगदीश त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र पटेल ने किया. बैठक में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रवीण सिंह गौतम, राहुल सिंह, सुरेंद्र पटेल, जेपी दुबे, मधुकर च्रित्रांश, आलोक श्रीवास्तव,अशोक कुमार जाटव,अरविंद पटेल, अभिषेक मिश्रा, साधना वेदांती सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

वाराणसी: 32वें रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित

वाराणसी में भीड़ से मिलेगी राहत, लागू होंगी दो स्मार्ट तकनीकें

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button