Varanasi

वाराणसी: 32वें रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित

वाराणसी के शिवपुर स्थित गिलट बाजार में ट्राई एस क्लासेज एवं अभ्युदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्व. अनंत दुबे की स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं की समाजसेवा की भावना की सराहना की।

वाराणसी। ‘ट्राई एस क्लासेज’ एवं ‘अभ्युदय सेवा समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनंत दुबे की पुण्य स्मृति में 32वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शिवपुर स्थित गिलट बाजार में किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन ‘ट्राई एस क्लासेज’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल रहे।

इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि स्वर्गीय अनंत दुबे की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है। आयुष विभाग भी स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा रक्तदान जैसे अभियान समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने ट्राई एस क्लासेज एवं अभ्युदय सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने कहा कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में गौरव राठी, दिलीप दुबे, अनूप दुबे, अमिताभ दुबे, धर्मेंद्र सिंह, सिंटू पांडेय, संतोष सिंह, अनुपम, आशीष सिंह, अनूप सिंह (एडवोकेट), विपिन पांडेय, अरविंद सिंह, आशीष सिंह ‘बादल’ एवं शशि भूषण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्त संग्रहण का कार्य स्वामी हरसेवानंद ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया।

वाराणसी में भीड़ से मिलेगी राहत, लागू होंगी दो स्मार्ट तकनीकें

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button