Breaking News

उपेन्द्रदत्त शुक्ल के निधन पर भाजपा व हियुवा ने जताया शोक

बरहज/देवरिया l भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ल के ईलाज के दौरान आकस्मिक निधन से आहत भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया और उनके आत्मा के चिरशान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया l डा.दर्शना श्रीवास्तव , अमरेन्द्र गुप्त व जितेन्द्र भारत ने कहा कि उपेन्द्रदत्त शुक्ला संघर्ष के प्रतीक थे l वे कार्यक्ताओं के सुखदुख के सहभागी व भाजपा के उत्तरोत्तर विकास के लिए सदैव प्राणप्रण से लगे रहें , ऐसे महापुरूष हम सभी के बीच अब नहीं रहें जिनकी कमी सदैव खलेगी l उनके आकस्मिक निधन से समाज व पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है l अंत में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा के चिरशान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया l इस दौरान पूर्व सभासद सचीन सिंह, सभासद अनुपम त्रिपाठी, विन्देश्वर गिरी, विनोद वर्मा, कुश भगत, नरेश गोयल , डा. विनोद गुप्ता, एडवोकेट नागेन्द्र मिश्रा ,मुकेश पटेल, नेहा सिंह ,अनिता निषाद, विमला विश्वकर्मा ,ममता वर्मा ,सविता गुप्ता , वृजेश कुमार शर्मा, पवन मद्धेशिया , दिनेश यादव , हरेन्द्र विश्वकर्मा, रामजोखन निषाद, रामकृपाल शुक्ला, सुनील चतुर्वेदी , ऱाममिलन सिंह, श्रवण जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें l

Related Articles

Back to top button