Crime

बाइक सवार दादा और पोते को ट्रक ने कुचला,दोनों ने तोड़ा दम

बांदा । यूपी के बांदा में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है पोता अपने दादा के साथ बाइक से सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी बांदा-सतना हाईवे पर एक मिनी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चकनाचूर हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (वीएनएस )

Related Articles

Back to top button