Breaking News

गोरखपुर :बधाई गाने गए किन्नर को बाइक सवार ने मारी गोली

गोरखपुर : पाली ब्लाक के रिठुआखोर मोड़ के पास रविवार दोपहर में बाइक सवार बदमशों ने एक किन्नर को गोली मार दी। किन्नर अपने साथियों के साथ बधाई गाने गई थी। घायल का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सहजनवां थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी 35 वर्षीय किन्नर तान्या ने संतकबीर जनपद के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन रोड निवासी विशाल से शादी कर ली है। रविवार को तान्या किन्नर अपने साथियों के साथ बधाई गाने के बाद वापस जा रही थी। अभी वह लोग सड़क के किनारे ही खड़े थे कि समधियां के तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने तान्या पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगने पर तान्या वही गिर गई और बाइक सवार बदमाश भाग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी से मेडिकल कालेज भेज दी, जहां इलाज चल रहा है। घायल तान्या किन्नर ने एक दूसरी किन्नर पर गोली मरवाने का आरोप लगा रही है। सीओ कैंपियरगंज श्याम देव बिंद ने कहा कि जांच की जा रही है। क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Back to top button