Crime

पेड़ से टकरा कर बाइक सवार की मौत,दूसरा घायल

वाराणसी। रोहनिया थाना के राजातालाब पुलिस चौकी क्षेत्र के बुड़ापुर गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे बाइक सवार सुन्दरपुर टड़िया निवासी 22 वर्षीय नीरज उर्फ उदयभान पटेल नामक युवक की मौत हो गयी। इस दौरान बाइक पर बैठा खोजवा निवासी उसका दोस्त छोटू बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष यादव मौके पर पहुचे वशव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा।

Related Articles

Back to top button