Crime

देवरिया में डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत, एक घायल

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुन्दु क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने में बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल है।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने शनिवार को यहां बताया कि रुद्रपुर क्षेत्र के रनिहावा उर्फ चिरईगोड़ा गांव निवासी गोविन्द राजभर(25), किशन चौहान(24) और आदित्य राजभर(11)गांव से गई एक तिलक में भाटपारानी क्षेत्र के महिपार गांव में गये हुए थे और वे लोग तिलक समारोह से शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर तीनों अपने गांव वापस आ रहे थे कि बहादुरपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button