UP Live

भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस समारोह: पंकज चौधरी ने फहराया पार्टी का झंडा

महराजगंज। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने धनेवा धनेई स्थित आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पंकज चौधरी ने अपने संबोधन की शुरुआत पार्टी के संस्थापकों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सफर राष्ट्रहित और विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन तपस्या का परिणाम है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संघर्षों और पार्टी के विकास यात्रा के अहम पड़ावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक ऐसा संगठन बन चुकी है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीबों और वंचितों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का असली बल उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें और अधिक से अधिक लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें।विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, तब कुछ दल नकारात्मक राजनीति में लगे हैं। भाजपा का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत है और इसमें हर कार्यकर्ता को एक सैनिक की भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि मूल्यों की पुनः स्मृति और सेवा भावना को जगाने का अवसर है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सानंदन पटेल, अमरनाथ पटेल, वीरेंद्र चौहान, शैलेश पाण्डेय, मनोज राय, संतोष और जगदीश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैकुंठपुर में आर्य समाज मंदिर की रखी गई आधारशिला, केंद्रीय मंत्री ने किया हवन पूजन

महराजगंज : नहर पुलिया के नीचे मिला शव पुलिस जांच में जुटी

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button