
भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम द्वारा की गयी ताबड़तोड़ छापे की कार्रवाई से नगर में हड़कंप मचा रहा।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीएफआईए संगठन के लोगों की तलाश में एनआईए की टीम ने कालीन नगरी पहुंचते ही शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले के एक व्यक्ति के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हालांकि वह घर पर नहीं मिला। टीम को बताया गया कि वह लखनऊ में रहकर नौकरी करता है। इसके बाद टीम के सदस्य एक ट्रेवल एजेंसी संचालक के बंधवा मामदेवपुर मोहल्ला स्थित घर व अजीमुल्लाह चौराहे के पास स्थित ऑफिस में छापेमारी की। लगभग 6 घंटे की तलाशी और पूछताछ के बाद एनआईए की टीम एक व्यक्ति के घर से दो धार्मिक किताबें और एक रसीद, एक मोबाइल व दो सिम को जब्त की। (वार्ता)



