Varanasi

अवैध कब्जे से मुक्त होगा कपिलधारा कुंड व धर्मशाला, सुंदरीकरण

महाशिवरात्रि पर्व से पहले वाराणसी के सलारपुर कपिलधारा कुंड का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। अवैध कब्जे हटाने, धर्मशाला की सफाई, शौचालय चालू करने और पंचकोशी मार्ग को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

  • अवैध कब्जे हटाने, धर्मशाला खोलने और पंचकोशी मार्ग को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

वाराणसी : महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सलारपुर कपिलधारा स्थित कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं को देख नगर आयुक्त ने गहरी नाराजगी जताई और अधिकारियों से पर्व से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया । विशेष रूप से कुंड के समीप स्थित धर्मशाला और परिक्रमा मार्ग पर कुछ कमेटियों व स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने व सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला का ताला खुलवाकर वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए शौचालय व यूरिनल को क्रियाशील बनाया जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल धर्मशाला की आड़ में आगे और पीछे की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। यह देख नगर आयुक्त ने मौके पर ही वस्तु स्थिति की पैमाइश करने और संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु पंचकोशी यात्रा मार्ग की सड़कों को महाशिवरात्रि से पहले अनिवार्य रूप से गड्ढा मुक्त किया जाए। इसके साथ ही पूरे मार्ग में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने को कहा। ​नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग में कहीं भी सीवर या वाटर लीकेज की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार मोबाइल टॉयलेट तैनात करने और शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

इस दौरान शिवपुर वार्ड के पार्षद बलराम बनौजिया, कंदवा के पार्षद प्रतिनिधि, जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता (सिविल), अवर अभियंता (जलकल), सफाई निरीक्षक सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्पैम कॉल से मिल जाएगी राहत? टीआरएआई के नए डीएनडी-माईस्पीड ऐप में क्या है खास, जानिए पूरी डिटेल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button