
आचार संहिता लागू होते ही उतारे गए बैनर- पोस्टर
भटनी, देवरिया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आचार संहिता लागू होते ही भटनी पुलिस हरकत में आई और नगर में जगह-जगह पोस्टर बैनर उतारते हुए दिखे। सार्वजनिक स्थानों पर चौराहों व सरकारी भवनों आदि पर लगाए गए पोस्टर,बैनर, होर्डिंग हटवाए गए। इसी तरह गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग को हटवाए गए । साथ ही चेताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।भटनी थानाध्यक्ष गोपाल पांडे ने कहा कि आचार संहिता तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



