Crime

बलिया: बर्तन धोते समय हैंडपंप में उतरा विद्युत करंट, बहू की मौत, दादी-सास झुलसी

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत उभांव थाना के शाहपुर अफगा गांव में मंगलवार को मोटर चलाकर हैंडपंप से बर्तन धोने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक हैंडपंप में करंट उतरने से विद्युत करंट की चपेट में आकर पौत्रवधू रिंकू देवी 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दादी-सास कलावती देवी 65 वर्ष बुरी तरह से झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी अस्पताल से मऊ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीयर सीएचसी पर महिला का इलाज करवाने के दौरान बिलखते हुए वृद्ध नारायण निषाद ने बताया कि घटना के समय उनकी पौत्रवधू रिंकू देवी घर में मोटर चलाकर हैंडपंप पर बर्तन धो रही थी। इस दौरान अचानक हैंडपंप में करंट आ गई। जिससे तेज चीख के साथ रिंकू देवी मौके पर गिर गई। जिसे उठाने ज्यों ही उनकी पत्नी कलावती देवी गई कि वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिन्हें सीयर सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button