UP Live

बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बैरिया सपा विधायक ने स्वतंत्र देव सिंह से किया दौरा करने का अनुरोध

बलिया: जनपद बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के आठगावा, फतेहराय के टोला, बकुलहा, चांद दियर में सरयू किनारे बाढ़ और कटान से भीषण तबाही जारी है। कई मकान ढह गए। बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने सरयू किनारे कटान प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कटान एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अनुरोध किया है।

बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बैरिया सपा विधायक ने स्वतंत्र देव सिंह से किया दौरा करने का अनुरोध

विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर मैसेज शेयर कर मंत्री से अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट बताया कि बाढ़ और कटान के कारण बैरिया क्षेत्रवासियों के दर्जनों मकान बाढ़ की चपेट में बह गए है और कई मकान ढह गई है। आसपास के मकान में दरारें पड़ने लगी हैं और यहाँ रहने वाले लोगों एवं पशुओं का जीवन भी ख़तरे में है। ऐसे में इन्हें बचाने और सहयोग के लिए जल शक्ति मंत्री का दौरा किया जाना चाहिए ताकि बाढ़ और कटाव को रोकने हेतु इसके दीर्घकालिक समाधान और महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश के निर्णय को सरकार गंभीरता से समझ सके।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button