Crime

बाइक सवार युवकों को थार जीप से कुचलने का प्रयास

वाराणसी। पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवकों को जीप से कुचल कर हत्या का प्रयास किया गया। मामले को लेकर घायल युवक की मां की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में महमूरगंज स्थित जज कॉलोनी निवासी ठेकेदार मनोज सिंह, उसके बेटे सृजन सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र की बजरंग नगर कॉलोनी में राम कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। राम कुमार तिवारी की पत्नी ममता ने बताया कि उनका बेटा आशुतोष अपने दोस्त शारिक के साथ मंडुवाडीह स्थित आरपीएफ बैरक के पास जैसे ही पहुंचे तभी सामने से आ रही थार जीप ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। थार जीप में सृजन सिंह और मनोज सिंह के साथ तीन-चार अन्य लोग बैठे थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जान-बूझकर टक्कर मारी थी। घटना के बाद सभी लोगों ने आशुतोष और शारिक को मरा हुआ समझा और वहीं छोड़कर भाग गए। हत्या के प्रयास की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Related Articles

Back to top button