State

असम बाढ़: शाह ने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मूसलाधार वर्षा के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात कर उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।श्री शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि असम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और मैंने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से बात की है तथा उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें पहले से ही वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं तथा जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है।श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार संकट की घड़ी में हमेशा असम के लोगों के साथ खड़ी रही है और केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हर तरह की मदद पहुंचाई जाएगी।उल्लेखनीय है कि असम में मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button