Entertainment

विवादों में अनुराग-अनिल की AK vs AK, वायुसेना जताई कड़ी आपत्ति

मुंबई : हाल ही में नेटफ्लिक्स ने भारत की पहली मॉक्यूमेंट्री ड्रामा AK vs AK का ट्रेलर रिलीज किया था। यह सीरीज अनिल कपूर और अनुराग कश्यप पर है। इस ड्रामा सीरीज के इस ट्रेलर को लेकर अब विवाद खड़ा होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, इस ट्रेलर के कुछ सीन के वायरल होने के बाद भारतीय वायुसेना सख्ते में आई है। इन वायरल क्लिप्स को लेकर आईएएफ ने नेटफ्लिक्स और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को एक लेटर लिखा है।

इस सीरीज में अनिल कपूर को वायुसेना की ड्रेस में दिखाया गया है और वह डांस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके कुछ डायलॉग्स भी इस ड्रेस में दिखाए गए हैं। वायुसेना ने इस वीडियो को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है, `वीडियो में वायुसेना की यूनिफॉर्म को गलत ढंग से पेश किया गया है और जो भाषा इस्तेमाल की गई है, वह भी सही नहीं है। यह वीडियो भारतीय सेनाओं में तैनात सैनिकों के व्यवहार के अनुकूल नहीं है। इससे संबंधित सीन्स को हटाया जाना चाहिए।`

बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अनिल कुमार का एक प्रोजेक्ट आने वाला है। इसका नाम ‘AK vs AK’ है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें अनिल कपूर एक वायुसेना अधिकारी की वर्दी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। सीन में अनिल कपूर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ हैं और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।वायुसेना ने इससे पहले भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई फिल्म `गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल` के ट्रेलर पर आपत्ति जताई थी। आईएएफ ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखकर फिल्म को दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को रद्द करने को कहा था।​ वायुसेना का कहना था कि वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर में छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि स्क्रीनिंग के दौरान इन दृश्यों को नहीं दिखाया गया था। इसके अलावा कई बार ऐ​से विवाद हो चुके हैं, जहां बॉलीवुड की किसी फिल्म या वेब शो में सेना के अधिकारी को वर्दी पहने कुछ गलत करते हुए दिखाया गया है​​।​ बीते दिनों एकता कपूर निर्मित एक वेब शो में सेना की वर्दी पहने किरदार के साथ कुछ गलत दिखाया गया था, जिस​ ​पर ​भी ​काफी विवाद हुआ था​​​​।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button