Breaking News

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये गये अनिल गुप्ता

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पिछड़ा मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता नियुक्त किये गये, उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप ने की। अनिल गुप्ता की नियुक्ति के बाद भाजपा के कैम्प कार्यालय पर उनका जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह राजू दादा, धनन्जय सिंह सहित तमाम पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अनिल गुप्ता के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर बधाई देते हुये कहा कि अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा मजबूती से भाजपा पार्टी की रीति और नीति को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अनिल गुप्ता के नाम पर मुहर लगाने पर जिला जौनपुर की तरफ से धन्यवाद जताया, वहीं अनिल गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि वे अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मदद करेंगे, स्वागत करने में मनोज दुबे, संदीप सरोज, अरविन्द सिंह, आमोद सिंह, जयेश सिंह, राजेश सोनकर, विनीत शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह, इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, अजय मिश्रा, रिंकू पाठक, अर्जुन पासवान, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहें। श्री गुप्ता अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। मध्यदेशीय वैश्य समाज में मजबूत पकड़ रखते है।

Related Articles

Back to top button