Politics

कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का कमल

नयी दिल्ली : केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के पुत्र अनिल कुमार एंटनी ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में राज्यसभा के नेता सदन एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री एंटनी को अंगवस्त्र पहना कर और सदस्यता पर्ची सौंप पर भाजपा में उनका स्वागत किया। बाद में श्री एंटनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निवास पर जा कर उनकी शुभकामनाएं ग्रहण कीं।

श्री एंटनी ने कहा कि बहुत से कांग्रेस नेता मानते हैं कि उनकी ड्यूटी एक परिवार विशेष के लिए काम करना है लेकिन उनका मानना है कि उनकी ड्यूटी लोगों के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट विज़न है कि अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस काम में योगदान करके उन्हें गर्व महसूस होगा।श्री गोयल ने भी कांग्रेस पर हमला बोला और संसद नहीं चलने देने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही यह मन बना रखा था कि संसद को चलने नहीं देना है। जिस बजट को देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया, उस पर कांग्रेस ने चर्चा नहीं होने दी और निराधार मांगों पर सत्र को बर्बाद कर दिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button