Cover StoryOff Beat

Amrit Mahotsav : 15 महिलाओं ने 21,625 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देश की तीनों सेनाएं एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। इसी क्रम में अब तीनों सेनाओं से जुड़ीं 15 महिलाओं की एक टीम ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक 21,625 फीट ऊंची चोटी माउंट मणिरंग पर तिरंगा फहराया है। यह कारनामा करने के बाद दिल्ली लौटकर आई महिलाओं की इस टीम का स्वागत किया गया है।

21,625 फीट की ऊंचाई पर स्थित है माउंट मणिरंग चोटी

दरअसल, भारतीय वायु सेना ने 1 अगस्त को दिल्ली स्थित वायु सेना स्टेशन से तीनों सेनाओं से जुड़ीं महिलाओं के पर्वतारोहण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम ने 15 अगस्त को 21,625 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट मणिरंग चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके तिरंगा फहराया। किन्नौर और स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित माउंट मणिरंग हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। इस चोटी के करीब मणिरंग दर्रा है, जो मोटर योग्य सड़क बनने से पहले स्पीति और किन्नौर के बीच शुरुआती व्यापार मार्गों में से एक था।

सेना की इन महिलाओं ने लहराया तिरंगा

इस 15 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया। इसके अलावा टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल गीतांजलि भट्ट, विंग कमांडर निरुपमा पांडे, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, विंग कमांडर ललिता मिश्रा, मेजर उषा कुमारी, मेजर सौम्या शुक्ला, मेजर वीनू मोर, मेजर रचना हुड्डा, लेफ्टिनेंट कमांडर सिनो विल्सन और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल पाहुजा शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button