Crime

उपचार के दौरान मौत, हत्या का आरोप

बड़ागांव।  बड़ागांव थानाक्षेत्र के पुआरी खुर्द गांव निवासी महिला ने पति की मौत का जिम्मेदार परिजनों को बताया और बड़ागांव थाने में कार्रवाई के बाबत प्रार्थना पत्र दिया।

जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति में साल 2014 में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति मुंबई अपने भाईयों के यहां चला गया और यहां काम करने लगा। यहां उसकी तबियत खराब हो गई और उपचार के दौरान मौत हो गयी। बुधवार को मृतक की डेड बॉडी गांव आयी। इसके बाद पत्नी ने पति की हत्या की आशंका व्यक्त कर बड़ागांव थाने में परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।

पुआरी खुर्द गांव निवासी रामसूरत की शादी चोलापुर थाना क्षेत्र के दमड़ीपुर गांव निवासिनी सीमा देवी के साथ हुई थी। 2014 में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति मुंबई में अपने बहनोई के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करने लगा और पत्नी से बोलचाल बंद कर दिया। पत्नी कुछ वर्ष मायके में रहकर दो वर्ष पूर्व अपने ससुराल में आकर रहने लगी। दीवाली के दिन उसे पति के मौत की खबर मिली तो उसने पति के परिजनों के ऊपर हत्या किये जाने की आशंका जताई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button