UP Live

कैम्पियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के सभी नामांकन पत्र वैध

मंगलवार को नामांकन पत्र की वापसी कर सकेंगे उम्मीदवार .5 मार्च को मतदान व मतगणना एवं परिणाम .

कैंपियरगंज,गोरखपुर। सोमवार को कैम्पियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के सभी पदो के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाये गये है। नामांकन पत्र वापस 27 फरवरी मंगलवार को हो सकेगी। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन कैम्पियरगंज के चुनाव अधिकारी रामप्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप कुमार गौतम ने एक विज्ञप्ति में दी है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर क्रमशः जयहिंद एवं सुनील कुमार मिश्र, मंत्री पद पर बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रेमनारायण पाण्डेय, संयुक्त मंत्री पद पर श्याम प्रताप यादव, मनोज कुमार यादव, सरोज सहानी, पुस्तकालय मंत्री पर कुलदीप मिश्र, मीना वरुण ने अपना नामांकन दाखिल किया है जिसकी सोमवार को चुनाव समिति ने जांच में सभी पदों के उम्मीदवारों के दाखिल नामांकन पत्र वैध पाया गया है।

चुनाव अधिकारी रामप्रसाद गुप्ता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्र की वापसी उम्मीदवार ले सकते हैं इस के बाद फाइनल नामांकन पत्रों की सूची जारी कर इन चारों पदों पर मतदान 5 मार्च को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी तथा उसी दिन चार बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button