
अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ ने दी कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय उपनगर के शांडिल्य मिशन स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ ने शहीद कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि दी । इस श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के भलुअनी ब्लॉक के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित होकर शहीद कैप्टन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि तलिमनाडू के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बचे रूद्रपुर क्षेत्र के कन्हौली निवासी शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह का कल बेंगलुरू के एक सैन्य अस्पताल में 7 दिन बाद उनका देहांत हो गया।
शांडिल्य मिशन स्कूल के प्रबन्धक व अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के ब्लाक महामंत्री पवन सिंह ने कहा कि कैप्टन वरूण सिंह का इतिहास बाल्याकाल से ही बहुत चुनौती पूर्ण रहा है । इनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हो चुके है, और भोपाल में रहते है। ऐसे अपने धरती के वीर सपूत को जो पिछले साल एक उड़ान के दौरान बड़े टेक्निकल फाल्ट की चपेट में आने के बाद अपने विमान को 10 हजार फीट ऊपर से नीचे ठीक तरह से उतारकर विमान सहित सभी को बचा लिये । इस अदम्य साहसी कार्य के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। श्रद्धांजलि सभा को कृष्ण मोहन सिंह (मंटू), के.डी.मेमोरियल स्कूल के प्रबन्धक व ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवीण शाही, डॉक्टर उमेश सिंह सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। इस दौरान राघवेन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह,सेवा सिंह,शिवम सिंह,अजय सिंह,उदय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



