Entertainment

ऐश ने बेटी आराध्या के जन्मदिन पर शेयर की लिप किस तस्वीर, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अमिताभ बच्चन की पोती और अभिषेक-ऐश्वर्या की लाडली बेटी आराध्या बच्चन का आज 11वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बच्चन परिवार की बहू और खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकार बवाल हो रहा है।

दरअसल, तस्वीर में ऐश्वर्या आराध्या के साथ लिप-टू-लिप किस करती दिखाई दे रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन दिया- ‘माय लव, माय लाइफ…मैं तुमसे प्यार करती हूं…मेरी आराध्या।’ तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग काफी क्यूट लग रही है।

तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या को ट्रोल करना शरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘इस तरह की किस करने के लिए अब आराध्या अब बड़ी हो गई है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अब जन्मदिन ऐसे मनाए जाएंगे क्या?’ हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो ऐश्वर्या के सपोर्ट में डटे हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 11 साल की हो गई हैं। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी आराध्या के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अप्रैल 2007 में शादी की थी। ऐश्वर्या ने 16 नवंबर, 2011 को आराध्या को जन्म दिया। ऐश्वर्या और आराध्या को अक्सर कई इवेंट्स में स्पॉट किया जाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button