Business

अमूल के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम…

नई दिल्ली । कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 11 जुलाई यानी कल से लागू होगी।

उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाई हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें सभी दूध वेरिएंट के लिए लागू होंगी। कंपनी ने बयान में कहा कि, `कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।`

दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले एक साल में, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती परिचालन लागत के साथ कृषि की कीमतों में आठ से 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button