
नई दिल्ली । वैमानिक वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा का कल रात बिहार के दरभंगा जिले में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उन्होने हल्के लड़ाकू विमान तेजस के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री वर्मा पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के निकट सहयोगी थे। वर्ष 2018 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वैमानिकी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में श्री वर्मा की भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।



