
कैंपियरगंज,गोरखपुर। कैम्पियरगंज तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव के तानाशाही रवैया को लेकर तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने बार सभागार में बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया तथा नायब तहसीलदार विजय कुमार यादव के स्थानांतरण तक आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर बार अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव, मंत्री कमलेश कुमार एवं गोविन्द शरण पाठक ने कहा है कि जिलाधिकारी अविलंब पद के मद में चूर इस नायब तहसीलदार को बिना किसी देरी किए तत्काल हटा दे अन्यथा यदि किसी अप्रिय वातावरण के दौरान कोई घटना घट जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसडीएम एवं जिला प्रशासन की होगी। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह नायब तहसीलदार विजय यादव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर भी हावी हो चुका है इस लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी नायब तहसीलदार बिजय यादव को क्षेत्र में खुली लूट करने की छूट दे रखी है और नायब खुलेआम लूट खसोट में मस्त हैं और अधिवक्ताओं एवं पीड़ित वादकारियों,फरियादियों को धमकी देकर मनमाना करने पर अमादा है।
प्रदर्शन में बार अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव,मंत्री कमलेश कुमार ,गोविंद शरण पाठक,प्रभात यादव,जयहिंद,सुधीर चतुर्वेदी,प्रभु नारायण पांडेय,संतोष सिंह,जैनुल आबदीन,राकेश गौतम,राम प्रसाद गुप्ता,सुधीर चतुर्वेदी, जयहिंद,बृजेश कुमार,दिलीप मिश्रा, सुनील मिश्रा, श्रवण त्रिपाठी ,गुरु प्रसाद त्रिपाठी,राम आद्या मौर्य,संजय सहानी,श्रीभागवत मौर्य, श्याम प्रताप यादव,दिनेश मिश्रा, प्रदीप सहित दर्जनों अधिवक्ता एवं वादकारी मौजूद रहे।
कैम्पियरगंज नायब तहसीलदार विजय यादव के स्थान्तरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन pic.twitter.com/J5Sf6wbNUn
— CMG MEDIA GROUP (@cmgmediagroups) July 5, 2023



