UP Live

अधिवक्ताओं ने बैठक कर,दुद्धी न्यायालय के क्षेत्राधिकार वाले मुकदमों को वापस भेजने की उठाई मांग

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय कचहरी सभागार में शुक्रवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में वादकारी हित में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किये गए।खासकर दुद्धी न्यायालय के क्षेत्राधिकार वाले समस्त मुकदमें व अपराध जिनका द्वितीय रिमांड व आरोप पत्र राबर्ट्सगंज न्यायालय में है उसे वापस करने,दुद्धी कोर्ट के क्षेत्राधिकार वाले एमवी एक्ट से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु समस्त ई चालान वापस भेजने,सुलह समझौता केंद्र का पूर्व की भांति दुद्धी में संचालन करने एवं स्थानीय वकीलों को सदस्य बनाने, बाह्य न्यायालय दुद्धी के निकटम थाना हाथीनाला के आपराधिक मामलों की सुनवाई दुद्धी न्यायालय में कराने संबंधी मामले पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये। दुद्धी न्यायालय का मुआयना करने पहुंचे अपर जिला जज सोनभद्र से अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उक्त प्रस्ताव की कापी सौंपकर वादकारी हित में तत्काल समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल में श्री गुप्ता के साथ सिविल बार अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, जवाहर लाल अग्रहरि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button