Crime

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कोठीभार का निरीक्षण

महराजगंज। आज अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतीश कुमार सिंह द्वारा थाना कोठीभार का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सलामी ग्रहण किया गया। इसके बाद थाने के बैरक, मेस, शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई बनाये रखने व मेस में मेन्यू के अनुसार उच्चकोटि की भोजन की व्यवस्था व साफ सफाई करने के निर्देश दिये गये ।थाना प्रांगण व थाने में खड़े व जब्त वाहनों का भी निरीक्षण किया गया व थाना प्रांगण में पड़े माल मुकदमाती वाहनों का भी निरीक्षण किया गया।

थाना हवालात का निरीक्षण दौरान थाने के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की स्थिति का निरीक्षण कर लगातार शस्त्रों की साफ-सफाई करने व शस्त्रों को तैयार हालत में रखने का निर्देश दिया गया। थाने के मालखाने का निरीक्षण कर मालखाने की स्थिति को जांचा परखा गया तथा मालखाने में पड़े माल व सामान की अद्यतन स्थिति को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा थाने महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया गया तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण व थाने के कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में थाना कोठीभार सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सीसीटीएनएस कर्मियों से वार्ता कर एफआईआर / आईजीआरएस/मुख्यमंत्री पोर्टल/चरित्र/ पासपोर्ट की स्थिति से अवगत होकर शिकायतों के त्व निस्तारण व समय समय पर प्राप्त होने वाले निर्देशों केअनुपालन के निर्देशित किया गया ।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारियों के संग वार्ता कर थाना क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना कोठीभार पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को अच्छी व्यवस्था व बेहतर भोजन उपलब्ध कराने हेतु भोजनालय प्रबंध का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। उपस्थित समस्त आरक्षी गणों को अच्छी व्यवहारिक व जनता से मधुर व्यवहार बनाने एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के साथ उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button