Breaking News

एकल विद्यालय की आचार्या बहनों पुलिस जवानों को बांधी रखी

दीर्घायु होने की की कामना,रक्षा का दिलाया संकल्प

कोन, सोनभद्र- एकल विद्यालय अभियान भाग विंध्याचल अंचल रेणुकूट संच कोन के तत्वाधान में थाना कोन में आचार्या बहनों के द्वारा सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर देश समाज राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। साथ में ही सुरक्षा में तैनात भाई बहनों को इस पर्व की कमी महसूस ना हो सके इसके लिए बहनों ने तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी।

इस अवसर पर थाना प्रभारी रामनारायण, उप निरीक्षक राजेश मौर्य दीवान, मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार जिलेदार यादव,संजय चौहान, रमेश यादव विकास कुमार सहित जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर, उनके दीर्घायु होने की कामना की।इस दौरान संच समिति अध्यक्ष बृज कुमार जायसवाल,सचिव शिवकुमार, संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल अन्य समिति बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। केंद्रीय सदस्य आरोग्य योजना अमरेश कुमार चौबे ने रक्षाबन्धन के महत्व को सुरक्षाकर्मियों के बीच प्रस्तुत किया । इस मौके पर मुन्नीलाल, संच प्रमुख देवकुमार, राधेश्याम, अनिल कुमार एवं आचार्य बहनों में संगीता देवी अनिता देवी, सुषमा देवी, सुचिता देवी, सोना देवी, गुंजा,योगिता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button