Crime

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

चोलापुर,वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने गुरूवार को कटहलगंज चौराहे से अपहृत किशोरी को बरामद किया और आरोपी मोनू राजभर निवासी अजगरा को गिरफ्तार किया। आरोपी और किशोरी के बीच प्रेम संबन्ध था, प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी करने की सोची लेकिन घर वाले इसके लिए रजामंद नहीं थे। ऐसे में दोनों घर से भाग निकले।

काफी तलाश के बाद ये जानकारी हुई कि आरोपी लड़का भी गायब है। किशोरी के पिता ने मोनू के खिलाफ बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में लग गई। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से दोनों का लोकेशन कटहलगंज में मिला तो पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। किशोरी को परिवार के हवाले और युवक को जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button