Crime

बुजुर्ग मां बाप की हत्या कर फरार

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कादरी गेट क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने वृद्ध मां-बाप की नुकीले हथियार व ईट से कुचल कर हत्या कर दी।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गुरुवार को बताया कि गीता पुरम कोठा निवासी अधिवक्ता मनोज पाल ने बुधवार और गुरुवार की रात्रि में गहरी नींद में सोए अपने पिता ओमप्रकाश (70) एवं मां बबली (60) की नुकीले हथियार व ईट से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button