
ABMVS का युवा समागम 18 को अयोध्या और 19 को महारैली कसया में
देवरिया। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं बेल्थरा रोड बलिया के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 18 व 19 दिसंबर को अयोध्या व कसया कुशीनगर में युवा समागम एवं महारैली का आयोजन होगा। इन दोनो आयोजन व बैठकों के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता (बरिष्ठ भाजपा नेता आसाम प्रदेश व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री आसान सरकार) संबोधित करेंगे।

अयोध्या में प्रस्तावित युवा समागम के आयोजक राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता ने बताया की 18 दिसम्बर को भारत व नेपाल से मद्धेशिया समाज के हजारों लोग अयोध्या में पहुंच रहे है। इस बैठक में युवाओं को मार्गदर्शन देने के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट प्रफुल्ल गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बेल्थरा रोड बलिया जिला के नगरपंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता भी संबोधित करेगे।

युवा राष्ट्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी व उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जनपदो से मद्धेशिया समाज के जिला पदाधिकारी व युवा साथी इस बैठक के साक्षी बनेगे। 19 दिसंबर को कसया कुशीनगर जनपद में जिलास्तरीय महारैली का आयोजन होगा जिसमे देश प्रदेश व उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो से हजारों की संख्या में लोग भाग लेने के लिये युवा अयोध्या पहुंच रहे है।





