Breaking News

ABMVS छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा प्रसाद व बिहार प्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत हुए धनजी प्रसाद

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट प्रफुल्ल गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ एवं बिहार प्रदेश की प्रदेश कमेटी को निष्क्रियता एवं भ्रामक गतिविधियों के कारण भंग करते हुए तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर हीरा प्रसाद एवं बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर धनजी प्रसाद को मनोनीत किया है।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया की दोनो प्रदेश के पदाधिकारी मौजूदा समय में पूरी तरह से निष्क्रिय थे। आगामी 18 व 19 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या में युवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं युवा समागम तथा 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कसया में महारैली का आयोजन हुआ है। दोनो सम्मेलनों को लेकर भ्रामक प्रचार व अनुशासन हीनता की शिकायत मिल रही थी। राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों से विचारोपरांत दोनो प्रदेश की प्रदेश कमेटी को भंग करते हुए नयी कमेटी का मनोनीत किया गया है। दोनो प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष से छःमाह के अन्दर प्रदेश कमेटी का चुनाव कराये जाने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button