NationalPolitics

आप को उत्तर प्रदेश में नोटा से भी कम वोट मिले, उत्तराखंड में जमानत जब्त हुई: स्मृति ईरानी

केजरीवाल बतायें क्यों रोका गया निगमों का 13 हजार करोड़ का फंडः स्मृति ईरानी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के निगम चुनाव टाले जाने को लेकर दिए बयान की कड़ी आलोचना की है। पार्टी का आरोप है कि नगर निगम के विकास कार्यों में अड़ंगा डालने के लिए दिल्ली सरकार ने उसका 13 हजार करोड़ का बकाया रोक रखा है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के आरोपों का जवाब दिया। इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि आप की लहर को देखते हुए दिल्ली में बहाना बनाकर निगम चुनाव टाले गए हैं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली के नागरिकों ने देखा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नगर निगम का 7 वर्षों में 13 हजार करोड़ रुपये रोक रखा है। आप चाहती है कि निगम अपने कार्यों में विफल हो। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों दिल्ली के सफाई कर्मी और सफाई व्यवस्था के फंड को रोक के रखा गया है। केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि निगम चुनाव टाले जाने का स्वयं मुख्यमंत्री विरोध कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम के चुनाव कुछ समय के लिए केन्द्र के आग्रह पर चुनाव आयोग ने टाल दिए हैं। केन्द्र सरकार दिल्ली के तीन नगर निगमों को दोबारा एक करना चाहती है। आज केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि नगर निगमों के अधिकारियों ने इसकी पिछले साल ही मांग की थी।

ईरानी ने कहा, “दिल्ली में जिन पार्क में बच्चे खेलने के इच्छुक हैं, उनकी मेंटिनेंस का पैसा क्यों केजरीवाल जी रोक कर बैठे हैं। उनसे निवेदन है कि वो गरीब की झुग्गी-झोपड़ी तक विकास के काम होने दें, रिफॉर्म का काम होने दें।”

भाजपा नेत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में नोटा से कम वोट मिले, उत्तराखंड में 70 में से 55 सीटों पर जमानत जब्त हुई और गोवा में सिर्फ 6 प्रतिशत वोट मिले। यह हास्यास्पद है कि उस पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानसेवक (प्रधानमंत्री ) पर कटाक्ष कर रहे हैं।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: