Entertainment

कोविड-19 संक्रमित हुए आमिर खान, बॉलीवुड में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस

नई दिल्ली । बॉलीवुड में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन के बाद अब आमिर खान के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। रिपोट्र्स के मुताबिक, आमिर होम क्वॉरंटीन हैं और जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। आमिर खान की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उनकी टीम की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक, मिस्टर आमिर खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह घर पर सेल्फ-क्वॉरंटीन हैं और प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। उनकी तबीयत ठीक है। जो भी बीते दिनों उनसे संपर्क में आए हैं सावधानी के तहत अपना टेस्ट करवा लें।

Related Articles

Back to top button