Crime

कार और मोबाइल के लुटेरे पुलिस गिरफ्त में , लूट की वारदात में एक महिला भी शामिल

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एक वृद्ध के साथ मारपीट कर मोबाइल और उसकी कार को लूटने वाले हिरासत में ले लिए गए हैं। वारदात की शिकायत वृद्ध ने स्लीमनाबाद पुलिस थाने में की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत सुभाष नगर निवासी रवि प्रकाश साय ने स्लीमनाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि स्लीमनाबाद में 3 जनवरी 2021 को उसके साथ चार लोगों ने मारपीट करते हुए उसकी कार और मोबाइल छीन ली है। वारदात की जानकारी पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों की दी और मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई। तलाशी और दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में अंजली पाल, राहुल लुनिया, विक्रम लुनिया और गुड्डू बर्मन का नाम शामिल है। आरोपियों के पास से लूटी गई कार और मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तार में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, प्रधान आरक्षक अनुराग पाठक, अंजनी मिश्रा, दिनेश गौतम, विजय शंकर गिरी, आरक्षक विजय सिंह, मनीष असैया, राजीव परतेती, लव उपाध्याय, राजा साहू, महिला आरक्षक पूजा सिंह बघेल की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में की गई।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button