UP Live

वरिष्ठ पत्रकार डॉ जीपी निराला के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर

दुद्धी, सोनभद्र- आकाशवाणी पर आदिवासियों समेत क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले डॉ जीपी निराला के निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार ने कहा कि इंसानियत के प्रतिमूर्ति डॉ जीपी निराला का फोकस हमेशा गरीब आदिवासियों के उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर होता था।उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उनकी रचनात्मक पत्रकारिता से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है।उनकी कमी हमेशा खलेगी। विष्णु अग्रहरि ने कहा कि सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ निराला ने पत्रकारिता जगत से जुड़े अपने जूनियर भाइयों का हमेशा से ही सही-गलत का मार्गदर्शन करने का काम किया।

शमीम अंसारी ने कहा कि डॉ निराला ने आकाशवाणी के जरिये दुद्धी क्रिकेट को अंतर्राज्यीय पहचान दिलाने में काफी योगदान दिया।उनका क्रिकेट एवं यहां के खिलाड़ियों से काफी जुड़ाव था।अन्य वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डालते हुए,भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बतादें कि ओबरा आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम प्रमुख एवं केन्द्राध्यक्ष डॉ. निराला कोविड से पीड़ित थे। पिछले दस दिनों से उनका इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था, वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। शोकसभा में मुख्य रूप से प्रभात कुमार, रमेश यादव,देवेश मोहन,इब्राहिम खान, विष्णुकांत तिवारी,भीम जायसवाल,आलोक कुमार, सुशील गुप्ता, सेराज खान आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button