UP Live

अबूझ हाल में लगी आग में गरीब की घर गृहस्थी जलकर खाक

दुद्धी, सोनभद्र- कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया पुनर्वास गांव निवासी एक गरीब के घर मे अबूझ हाल में लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गयी।इस अगलगी की घटना में लाखों की नुकसान बताई जा रही है।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण मोहनलाल पुत्र शंकु के घर से मंगलवार को करीब तीन बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी।घटना के वक्त घर में कोई नही था।पीछे खेतों में काम कर रहे थे। घर से आग की लपटें देख परिजन शोर मचाना शुरू कर दिया।शोर सुनकर आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश तेज कर दी।जब तक आग बुझती तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था।अगलगी की घटना के बाद दाने दाने को मोहताज हो चुके परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो रहे थे।घग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button