
डीके मिश्रा
सिकन्दरपुरः बलिया जनपद के नवानगर ब्लाक में जाॅब कार्ड होने के बाद भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। गंवई राजनीति में प्रधान किसी तरह के काम देने से टालमटोल कर रहा है। जबकि जबकि अधिकारी लाकडाउन का हवाला देकर उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने तक हस्तक्षेप करने से सीधे हाथ खड़ा कर दे रहे है। जिससे गांव में जाॅब कार्डधारकों के रोष व्याप्त है। मामला नवानागर ब्लाक के ग्राम कठौड़ा व बनहरा का है। जहां के जॉब कार्डधारकों ने प्रधान के खिलाफ मंगलवार को नवानगर ब्लाक पर पहुंच विरोध भी जताया और खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए जॉब कार्डधारकों से काम न कराने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। मालूम हो कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव में जॉब कार्डधारकों को काम देने के आदेश देने के बाद भी नवानगर ब्लाक के कठौड़ा व बनहरा के जॉब कार्ड धारकों को प्रधानों द्वारा कार्य नहीं कराया जा रहा है।
खण्ड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में जाॅब कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधान इन दिनों दूर प्रदेश से आए मजदूर से काम न करा कर केवल चहेते मजदूरों से ही काम करवा रहे है। प्रवासी मजदूरों ने जिनका जॉब कार्ड नहीं बना है उनका जॉब कार्ड एक सप्ताह के भीतर बनवाने की भी मांग की। आरोप लगाया कि इन गांवो में जेसीबी, लोडर से काम करवा कर आम मजदूर तथा जॉब कार्ड धारकों के नाम पर सिर्फ चहेते मजदूरों को ही भुगतान हो रहा है। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रमुख रूप से हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुष्कर राय मोनू, संजीव राय बब्लू, दीपक वर्मा, ओमप्रकाश यादव, महेश राम, टन जी राय, सोनू राम, राहुल गुप्ता,रितेश वर्मा,राजाराम सहित सैकड़ों जॉब कार्डधारक उपस्थित रहे।




