Off Beat

25 लाख लागत से तैयार होगा सारस बाड़ा, इंटरपटेशन सेंटर के विकास को भी मंजूरी

गोरखपुर । गोरखपुर स्थिति शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में 25 लाख रूपये की लागत से प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस के लिए बाड़ा बनेगा। इतना ही नहीं, इंटरपटेशन सेंटर के विकास को भी मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण भी 25 लाख रुपये की लागत से होगा। यहां अन्य कार्यों के साथ स्टफ वाइल्ड एनिमल म्यूजियम का निर्माण होगा।

इसका निर्णय अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह की अगुवाई में ली जा चुकी है। हालांकि, शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन की मानें तो सारस के बाड़ा बनाने के लिए केंद्रीय प्राणी उद्यान प्राधिकरण को पत्र भेज कर अनुमति मांगने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्दी ही यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस बावत उच्च स्तर पर हुई बैठक में निर्णय लिया जा चुका है।

यह भी जानें

उत्तर प्रदेश के इस राजकीय पक्षी को मुख्यतः गंगा के मैदानी भागों और भारत के उत्तरी और उत्तर पूर्वी और इसी प्रकार के समान जलवायु वाले अन्य भागों में देखा जाता है। विश्व के प्रथम ग्रंथ रामायण की प्रथम कविता का श्रेय सारस पक्षी को ही जाता है। रामायण का आरंभ एक प्रणयरत सारस-युगल के वर्णन से हुआ है। प्रातः काल की बेला में महर्षि बाल्मीकि इसके द्रष्टा हैं, तभी एक आखेटक ने इस जोड़े में से एक की हत्या कर दी। जोड़े का दूसरा पक्षी इसके वियोग में प्राण त्याग दिया और ऋषि ने उस आखेटक को श्राप दे दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button