Breaking News

सब्जी व्यापारियों ने सौपा ज्ञापन

महाराजगंज। आज नौतनवाँ मे विरान पड़ी पड़ाव सब्जी मन्डी के सब्जी व्यापारियो ने उप जिलाधिकारी नाैतनवॉ को प्रार्थना पत्र देकर मॉग किया है कि हम सब्जी व्यापारी जब से लाक डाउन हुआ है तब से हम व्यापारी पड़ाव सब्जी मन्डी मे दुकान नही लगाये। जिससे हम व्यापारीयो की आर्थिक स्थित खराब हो गयी है। सब्जी व्यापारीयो ने अनुरोध किया है कि सब्जी व्यापारीयो को पड़ाव मंडी मे सब्जी बेचने के लिये दिशा निर्देश दे। जिससे हम सब्जी व्यापारी भी अपनी दुकान खोल सके। सब्जी व्यापारीयों में मुख्य रूप से उत्तम कुमार,झीनक,सन्नी जायसवाल,भक्तराज,अरविन्द, गौतम,महेन्द्र,सुबाष,रामबचन, सुरेन्द्र,किशुन,राहुल आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button