Business

एसपी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का निधन

नई दिल्ली । शापूर पालोनजी (एसपी) समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। पोलनजी टाटा संस के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री के पिता थे। कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि देररात दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर नींद के दौरान उनका निधन हो गया। पद्मभूषण से सम्मानित पालोनजी मिस्त्री एसपी समूह के चेयरमैन थे। मिस्त्री टाटा समूह के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक भी थे। समूह में उनकी 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वह 93 साल के थे।

शापूरजी पालोनजी समूह का कारोबार देश और दुनिया के कई देशों में फैला है। यह कंपनी इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र कारोबर करती है। इस समूह के पास करीब 50 हजार कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह समूह दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रहा है।उल्लेखनीय है कि पालोनजी मिस्त्री का जन्म पारसी परिवार में हुआ था। मिस्त्री ने साल 2003 में आईरिश नागरिकता भी ली थी। उन्हें साल 2016 में पद्मभूषण सम्मान मिला था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार बच्चे शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री बेटे और लैला मिस्त्री तथा अलू मिस्त्री बेटियां को छोड़कर गए हैं।

प्रधानमंत्री ने पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शापूरजी पालोनजी समूह के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री का सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “श्री पालोनजी मिस्त्री के निधन से दुखी हूं। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। (हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button