Off Beat

अनोखी शादी, मंडप सजेगा, फेरे भी होंगे लेकिन नहीं होगा दूल्हा

वड़ोदरा । गुजरात के वड़ोदरा में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की सजधज के मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्ही नहीं होगा। वो खुद से ही शादी करेगी।जी हां, कमाल की बात यह है कि वो सजधज कर मंडप में जाएगी और पूरे रीति रिवाज से शादी भी करेगी, लेकिन वहां कोई दूल्हा नहीं होगा। अब आप सोच रहेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है? आइए बताते हैं पूरा मामला। दरअसल, गुजरात के वड़ोदरा में रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदू नाम की इस लड़की की शादी में वो सब कुछ होगा जो सभी शादियों में होता है, लेकिन पूरी शादी में न कोई दूल्हा होगा और न ही कोई बारात। ऐसा कहा जा रहा है कि ये गुजरात का पहला आत्म-विवाह या एकल विवाह होगा।

इस शादी को लेकर क्षमा कहती हैं कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन उनको दुल्हन बनना था। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘शायद सेल्फ-लव का एक उदाहरण पेश करने वाली मैं पहली लड़की हूं।’ अपनी शादी के लिए क्षमा ने गोत्री का मंदिर चुना है। इतना ही नहीं, शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। शादी के बाद हनीमून पर जाएंगी क्षमा शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। वो हनीमून पर दो हफ्ते के लिए गोवा जाएंगी. क्षमा ने बताया कि खुद से शादी करने के फैसले के बारे में जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो उन्हें काफी हैरानी हुई, लेकिन समझाने के बाद उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। उनके पेरेंट्स ने उन्हें इस शादी के लिए आशीर्वाद भी दिया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button