
कटहरी खुर्द में जांच में पाया गया करोड़ों रुपए का गमन
महराजगंज। निचलौल विकास खंड के ग्राम कटहरी खुर्द में आइटीआर के तहत संतोष बर्मा व लवकुश चौधरी के शिकायत पर आए जांच अधिकारी ग्राम प्रधान व सिक्रेटरी व विडियो के मिली भगत से बगैर कार्य कराए करोड़ों रुपए से ज्यादा सरकारी धन का दुरपयोग बगैर कार्य कराए धन का गमन किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी द्वारा ग्राम सभा का निरीक्षण किया गया जिसमें 2019/20 में 1 कटहरी खुर्द कन्या प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वाल का निर्माण युज मटेरियल के नाम पर 203210 पैसा निकाल लिया गया जांच में निर्माण हुआ ही नहीं है।
2 कटहरी खुर्द में केदार के घर से प्रेम मद्देशिया के घर तक नाली निर्माण 135394 रुपए निकाल लिया गया जांच में मौके पर नाली निर्माण हुआ ही नहीं है।
3 कटहरी खुर्द में स्कूल गेट से आगनबड़ी केंद्र तक सीसी रोड का निर्माण मटेरियल के नाम पर 214756 रूपए निकाल लिया गया जांच में काम हुआ ही नहीं है।
4 कटहरी खुर्द में महबूब के घर से कब्रिस्तान तक सिसी रोड निर्माण के नाम पर 708340 रुपए निकाल लिया गया है जांच में काम हुआ ही नहीं है।
5 कटहरी खुर्द में मंगरू के घर से सुभागी के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य के नाम पर 94101 रूपए निकाल लिया गया जो कार्य अधूरा है जिसमें जांच के दौरान काफी कमिया पाई गई अधिकतर कार्यों में बिना कार्य कराए भुगतान करा लिया गया कुछ ग्राम पंचायत में एक दबंग ग्राम प्रधान द्वारा ब्लॉक के अधिकारियों की मिली भगत से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत ग्राम प्रधानों से ठेका लेकर आधी तीसरी कार्य कराकर सरकारी धन का दुरपयोग किया जाता है।
जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि इन अनियमितता में ग्राम प्रधान सहित संबधित अधिकारियों के खिलाफ रिकवरी करते हुए गंभीर धाराओं में एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी साथ ही अभी जिला पंचायत राज विभाग द्वारा इन ग्राम पंचायतों की जांच अभी बाकी हैं जल्द ही पूरा करने की आश्वासन दिये।




